ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

सहरसा में हैवानियत की हदें पार, नाबालिग बच्ची को रात में घर से उठा ले गए बदमाश; मुर्गी फार्म में किया रेप

Bihar Crime News: सहरसा में 15 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रात में घर से उठाकर बच्ची को मुर्गी फार्म ले जाया गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए...

सहरसा में हैवानियत की हदें पार, नाबालिग बच्ची को रात में घर से उठा ले गए बदमाश; मुर्गी फार्म में किया रेप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की नाबालिग लड़की को देर रात आरोपी घर से उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 


पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


परिजनों के मुताबिक, रविवार की रात लड़की घर में सो रही थी। देर रात अचानक कुछ लोग घर में घुस आए। आरोप है कि मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला अभिषेक कुमार उर्फ राकी अपने चार साथियों के साथ पहुंचा और जबरन लड़की को उठाकर ले गया।


रात में जब परिजनों की नींद खुली तो बेटी घर में नहीं थी। इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के गांवों में खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पूरी रात परिजन बच्ची को ढूंढते रहे।


अगली सुबह गांव के ही एक मुर्गी फार्म में लड़की के होने की जानकारी मिली। जब परिजन वहां पहुंचे तो लड़की काफी डरी हुई हालत में मिली। उसके साथ मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार भी मौजूद था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।


पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे वहां पहुंचीं तो कुछ लोगों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।


बताया जा रहा है कि जिस मुर्गी फार्म में लड़की मिली, वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। पुलिस अब उस वीडियो की भी जांच कर रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के दो घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई होगी।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और उसके बयान के आधार पर केस को आगे बढ़ाया जाएगा।