ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, हुई मौत

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा जिले की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। घटना की चपेट में आए दोनों लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह में सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी

सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा जिले की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। घटना की चपेट में आए दोनों लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह में सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास एक युवक की मौत हुई तो दूसरी मौत जिले के सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी स्थान से दक्षिण टावर के पास एक महिला की हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। 




बताया जा रहा है कि मो० जब्बार मंगलवार की देर शाम अपने छोटे बच्चे मुस्तफा और अपनी पत्नी निखत प्रवीण को लेकर अपने गांव सिटानाबाद से सहरसा आ रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाईकिल में ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद मोहम्मद जब्बार की पत्नी निखत प्रवीण ट्रक के पिछले चक्के के पास गिरी जहां ट्रक के कुचलने से उनकी मौत हो गयी। वहीं पति मोहम्मद जब्बार और उनके बेटे बाल-बाल बच गए। 




घटना को लेकर सोनबरसा कचहरी ओपी में पदस्थापित ASI अजित कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि ट्रक से एक्सिडेन्ट हो गया है। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम निखत प्रवीण है जो अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी, जिसे ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स