ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

सहरसा में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बिहार के सहरसा में गौरहो चौक के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से मजदूर कुलदीप शर्मा की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार रणधीर कुमार भी घायल हुआ है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है।

बिहार न्यूज
हादसे में बाइक सवार घायल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA:सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वही बाइक सवार रणधीर कुमार घायल हो गया। जिसे सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना के संबंध में घायल बाइक सवार रणधीर कुमार ने बताया कि वह मधुबनी से लौट रहा था। इसी दौरान गौरहो चौक के पास अचानक उसकी आंख में एक कीड़ा चला गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पैदल जा रहे कुलदीप शर्मा को जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बरियाही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कुलदीप शर्मा को मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान सिरादेहपट्टी पंचायत के दिघिया गांव के वार्ड नंबर-4 निवासी जगदीश शर्मा के बेटे कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, घायल बाइक सवार रणधीर कुमार बनगांव थाना क्षेत्र के ढोली गांव निवासी राजकुमार यादव का बेटा है।


परिजनों के मुताबिक, कुलदीप शर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं।


बताया जाता है कि रविवार सुबह कुलदीप महिषी के सतवार गांव में मजदूरी करने गए थे। शाम को काम खत्म कर वह गौरहो चौक से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता