ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

सहरसा में बेखौफ चोरों का तांडव, खिड़की तोड़ घर में घुसे बदमाश… 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

Bihar News: सहरसा में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जहां बेंगाहा मोहल्ले में एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में...

सहरसा में बेखौफ चोरों का तांडव, खिड़की तोड़ घर में घुसे बदमाश… 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित बेंगाहा मोहल्ले में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और करीब 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।


पीड़ित गृहस्वामी की पहचान ओमप्रकाश पौद्दार के रूप में हुई है। उन्होंने सहरसा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। गृहस्वामी के मुताबिक, देर रात अज्ञात चोर घर के पिछले हिस्से से पहुंचे और खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने आराम से घर में रखी दो अलमारियों के लॉकर का ताला तोड़ा और उसमें रखे नकद और जेवरात समेट लिए।


पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 1 लाख रुपये नकद के साथ लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, बदमाश एक आसमानी रंग का ट्रॉली बैग भी उठा ले गए, जिसमें लगभग 50 हजार रुपये कीमत का लहंगा और अन्य कीमती कपड़े रखे हुए थे।


चोरी गए सामानों की सूची काफी लंबी बताई जा रही है। परिवार के अनुसार बदमाश सोने की दो चेन, दो मंगलसूत्र, झुमका, सोने के सिक्के, कई अंगूठियां, चांदी के बिस्किट, पायल समेत भारी मात्रा में जेवरात अपने साथ ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी टूटी हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।


घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। ओमप्रकाश पौद्दार ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनके घर को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले साल 2019 में भी उनके घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी, जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। लगातार दूसरी बार घर में चोरी होने से परिवार में भय का माहौल है।


पीड़ित ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि उनके घर के पीछे पड़ोसी पप्पू सिंह के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। परिवार का मानना है कि अगर पुलिस फुटेज खंगाले तो चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। इलाके के लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।