ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के सिमर

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के सिमरीबख्तियारपुर-सोनवर्षा कचहरी सड़क मार्ग के भौराहा गांव की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 




 सोमवार की देर शाम एक बाइक ने दूसरे बाइक पर बैठे दो युवकों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक सोनवर्षा कहचरी की ओर से सिमरीबख्तियारपुर जा रहा था। तभी एक बाइक ने दोनों युवकों को रौंद दिया और खुद मौके से फरार हो गया। 




वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे सिमरीबख्तियारपुर थाना के दरोगा मो० मुजम्मिल खान ने युवक को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक बरामद किया है। मृतक के जेब से एक इंडियन पोस्टल बैंक का कार्ड मिला है, जिसमें अकुंश कुमार नाम लिखा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता