ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

रील्स बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, साईकिल सवार समेत 3 लोग घायल

SAHARSA: सोशल मीडिया पर अब हर कोई वायरल होना चाहता है। रील्स बनाना तो आज एक फैशन की तरह हो गया है। ज्यादा फेमस होने की लालच में लोग कभी-कभी तो ऐसा कदम उठा लेते है जिससे जान पर

रील्स बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, साईकिल सवार समेत 3 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सोशल मीडिया पर अब हर कोई वायरल होना चाहता है। रील्स बनाना तो आज एक फैशन की तरह हो गया है। ज्यादा फेमस होने की लालच में लोग कभी-कभी तो ऐसा कदम उठा लेते है जिससे जान पर खतरा बना रहता है। सोशल मीडिया पर अपना फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में ही सहरसा में एक युवक की जान चली गयी। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के रामफल साह टोला निवासी ट्रैक्टर चालक चुलहाय राम के छोटे पुत्र मृतक धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई। मुहल्ले के ही सिंटू और आदित्य के साथ धर्मेंद्र अपनी पल्सर बाईक से हवाई अड्डा इलाके में मोबाईल से रील्स बना रहा था। इसी दौरान मीर टोला निवासी साईकिल सवार अभिनंदन कुमार की साईकिल में ठोकर लग दी। जिसमें धर्मेंद्र कुमार और अभिनंदन कुमार बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दो अन्य सिंटू और आदित्य को भी घायल हो गया।आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के सब इंस्पेक्टर सुजाता रानी, प्रशिक्षु पुअनि कर्मवीर सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। आदित्य का दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। बताया जाता है कि मृतक धर्मेंद्र वीडियोग्राफी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही लोन पर बाईक खरीदी थी। 


परिजनों के अनुसार अक्सर ये तीनों बाईक से हवाई अड्डा जाते थे और रील्स बनाते थे। मृतक का सोशल मीडिया पर अकाउंट jatav dk snki पर कई सारे रील्स बने हुए हैं। आए दिन अक्सर हवाई अड्डा में लोग वाहन सीखने के लिए जाते है तो वही कई सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील्स बनाते हैं। जो हवाई अड्डा की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है। फिलहाल सदर थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता