ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

नीतीश कुमार के करीबी दोस्त के घर हो गई लाखों की चोरी, सकते में पुलिस

SAHARSA: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मित्र के घर पर हाथ साफ कर दिया है. सीएम के एक करीबी मित्र के घर से कल रात चोरों ने लाखों की सपंत

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मित्र के घर पर हाथ साफ कर दिया है. सीएम के एक करीबी मित्र के घर से कल रात चोरों ने लाखों की सपंत्ति चोरी कर ली है. सकते में पड़े पुलिस अधिकारी चोरों की तलाश में जी-जान एक कर रहे हैं.

सहरसा के मैना गांव में हुई घटना

दरअसल कॉलेज के दिनों से नीतीश कुमार के बेहद करीबी मित्र माने जाने वाले इंजीनियर नरेंद्र सिंह का घर सहरसा जिले के नहरवार पंचायत के मैना गांव में है. कल रात चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया. चोरों ने घर के सभी ताला को तोड़ा और आलमीरा से 50 हजार रूपये समेत सहित ढाई लाख के गहने ले लिये. घर की कुछ और कीमती सामानों के साथ वे बडे आराम से निकल गये. नरेंद्र सिंह के घर चोरी कर लौट कर रहे चोरों ने गांव के ही गजेंद्र नारायण सिंह और राम नारायण सिंह के घर से मोटर, गैस सिलिंडर और बर्तन भी उठा लिया. 

पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गये हैं नरेंद्र सिंह

ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की इस घटना के समय नरेंद्र सिंह अपने घर में मौजूद नहीं थे. उनकी पत्नी की तबीयत खऱाब है और वे इलाज कराने दिल्ली गये हैं. घर की जिम्मेवारी उन्होंने नौकर को दे रखी है. कल रात नौकर अपने घर चला गया था और मकान में ताला लगा था. इसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.

पुलिस में मच गया हड़कंप

सहरसा पुलिस को भी नरेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री से दोस्ती की कहानी पता है. घटना की खबर मिलते ही आनन फानन में सर्कल इंस्पेक्टर से लेकर थानेदार और दूसरे पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह के घर पहुंचे. अमूमन चोरी की घटना का FIR दर्ज करने में भी आनाकानी करने वाली पुलिस ने तुरंत डॉग स्काव़ड को भी बुलाया. पुलिस का कुत्ता नरेंद्र सिंह के घऱ से निकल कर पड़ोस के एक युवक चंदन कुमार के घऱ जा पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी चंदन को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.     वैसे इस घटना को लेकर पुलिस भारी सकते में है और जी जान से चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

टैग्स