ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

निबंधन कार्यालय का गिरा छज्जा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

SAHARSA: सहरसा जिला निबंधन कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक मोहरिल खाना के सेड का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से 5 लोग घायल हो गये हैं। आनन फानन में जिन्हें

निबंधन कार्यालय का गिरा छज्जा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिला निबंधन कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक मोहरिल खाना के सेड का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से 5 लोग घायल हो गये हैं। आनन फानन में जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


निबंधन कार्यालय से सरकार को करोड़ों का राजस्व जाता है। लेकिन लोगों के बैठने के लिए एक अच्छा शेड आज तक नहीं बन पाया है। पुराने शेड में ही प्रत्येक दिन हजारों लोग बैठने को विवश हैं। यह मोहरिल खाना का शेड दस्तावेज संघ सदस्यों के द्वारा बहुत पहले बनवाया गया था। जो बेहद जर्जर हो चुका है। उसी जर्जर शेड में मोहरिल के पास बैठकर हजारों लोग जमीन रजिस्ट्री को लेकर बैठते हैं। आज रजिस्ट्री कराने आये लोग मोहरिल से अपने पेपर पर साईन करवा रहे थे, उसी दौरान शेड का छज्जा गिर गया। जिससे कुल 5 लोग जख्मी हो गए। 


वहीं इस घटना को लेकर दस्तावेज संघ के कर्मियों का कहना है कि इस घटना के बाद भी निबंधन कार्यालय के कोई अधिकारी या कर्मी घायल लोगों को देखने तक नहीं पहुंचा जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं घायल विरेंद्र यादव ने बताया कि वे रजिस्ट्री करवाने आये थे और मोहरिल खाना में पेपर पर साईन करवा रहे थे। उसी दौरान शेड का छज्जा सिर पर गिर गया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये हैं।  


वहीं जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी बिनय सौरव ने कहा कि दस्तावेज नवी संघ के सहयोग से बना पक्के का शेड में यह घटना हुई है। जानकारी मिलते ही स्टाफ को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि मकान का शेड हमलोग नहीं बनवाते हैं हम सिर्फ जमीन उपलब्ध करवाते हैं। शेड बनवाने का काम दस्तावेज नवी संघ का है।



टैग्स