ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

मेरे दर्द-ए-दिल की दवा क्या करोगे... 30 साल पुराने केस में जेल जा रहे कैदी ने गाया गाना; देखें VIDEO

SAHARSA : सहरसा में जेल जा रहे एक कैदी का गाना गाते वीडियो सामने आया है। जीप पर बैठा कैदी मेरे दर्द-ए-दिल की दवा क्या करोगे, बड़े बेवफा हो वफा क्या करोगे गीत गा रहा है। यह वीडियो 15

मेरे दर्द-ए-दिल की दवा क्या करोगे... 30 साल पुराने केस में जेल जा रहे कैदी ने गाया गाना; देखें VIDEO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में जेल जा रहे एक कैदी का गाना गाते वीडियो सामने आया है। जीप पर बैठा कैदी मेरे दर्द-ए-दिल की दवा क्या करोगे, बड़े बेवफा हो वफा क्या करोगे गीत गा रहा है। यह वीडियो 15 फरवरी का बताया जा रहा है। बताया गया कि गाना गाने वाला शख्स 30 साल पुराने मामले में जेल जा रहा था।


मिली जानकारी के अनुसार , यह वीडियो सदर अस्पताल का है। वीडियो में एक टेंपो पर दो कैदी है। दोनों के हाथ में हथकड़ी लगी है। दोनों को बिहरा थाना की पुलिस मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर आई थी।उसी समय किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया। वो जो तेजी से वायरल हो गया।


बताया जाता है कि, यह शख्स बिहरा थाना अंतर्गत पंचगछिया गांव स्थित दुर्गापुर का रहने वाला है। इसे 30 साल पुराने केस में जेल जाने से पहले मैडिकल करवाने सदर अस्पताल लाया गया था। जहां जेल जाने के दौरान यह गाना गाने लगा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में बिहरा थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि यह 30 साल पूर्व पुराने मारपीट के केस में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।उन्होंने ये भी बताया कि इस कैदी का नाम हरिकृष्ण सिंह है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता