ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

मिड डे मील खाने से दो दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

SAHARSA: सहरसा के महिषी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय भागवतपुर में मिड डे मील खाने से दो दर्जन छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को ईलाज के लिए महिषी प्रखंड के सामुदायिक स्

मिड डे मील खाने से दो दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के महिषी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय भागवतपुर में मिड डे मील खाने से दो दर्जन छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को ईलाज के लिए महिषी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


दरअसल सभी बच्चे मंगलवार की दोपहर स्कूल से मिलने वाले मध्याह्न भोजन खाये थे। मिड डे मील खाने के बाद जब सभी अपने-अपने घर पहुंचे तभी सभी को अचानक उल्टी और दस्त होने लगी। एक साथ दो दर्जन से अधिक बच्चों में यह शिकायत देख बच्चों के परिजन भी घबरा गये। परिजनों के बीच हड़कंप मच गया कि आखिर उनके बच्चों को क्या हो गया। आनन-फानन में परिजन अपने-अपने बच्चों को लेकर महिषी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। 


वहीं छात्र-छात्राओं का ईलाज कर रहे डॉक्टर ने इसे फूड प्वाइजनिंग बताया। इधर, जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन महिषी अंचलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और बीमार छात्र-छात्राओं से मिले और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता