ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

IPS अधिकारी लिपि सिंह का फेक प्रोफ़ाइल बनाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

SAHARSA : सहरसा की एसपी और महिला आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह का फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया गया है। दरअसल एसपी लिपि सिंह का एक फेक टि्वटर आईडी सक्रिय है और इसके जरिए जब कश्मीर फ

IPS अधिकारी लिपि सिंह का फेक प्रोफ़ाइल बनाया, पुलिस ने दर्ज किया केस
Editor
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा की एसपी और महिला आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह का फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया गया है। दरअसल एसपी लिपि सिंह का एक फेक टि्वटर आईडी सक्रिय है और इसके जरिए जब कश्मीर फाइल जैसी फिल्म को लेकर ट्वीट किया गया तो अचानक से यह बात सामने आ गई। पुलिस ने इसकी जानकारी होने के बाद एसपी के निर्देश पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 


एसपी लिपि सिंह के फेक ट्विटर आईडी पर ढाई हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लिपि सिंह के इस फर्जी ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट तेजी के साथ वायरल हो रहा था जिसमें कश्मीर फाइल जैसी फिल्म को लेकर टिप्पणी की गई। इसकी जानकारी खुद लिपि सिंह को भी हुई, जिसके बाद उन्हीं के निर्देश पर सहरसा सदर थाने में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब फर्जी ट्विटर आईडी बनाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। 


आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह का यह फर्जी ट्विटर अकाउंट इसी साल जनवरी महीने में बनाया गया है। पुलिस अब इस तहकीकात में जुटी हुई है कि किस आईपी एड्रेस के जरिए इस ट्विटर अकाउंट को ऑपरेट किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फर्जी ट्विटर आईडी के जरिए कश्मीर फाइल जैसी फिल्म के निर्माताओं से यह कहा गया था कि वह कश्मीरी पंडितों के कल्याण के लिए फिल्म से की गई कमाई को खर्च करें।

टैग्स