ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: तीन बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से हुआ प्यार, पति ने ही पत्नी की बॉयफ्रेंड से करा दी शादी; 12 साल पहले किया था लव मैरिज

SAHARSA: बिहार के भागलपुर में तीन बच्चों की मां की कुंआरे लड़के के साथ शादी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब सहरसा में इसी तरह का एक मामला सामने आया है, हालांकि प्रेम प्रसंग

Bihar News: तीन बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से हुआ प्यार, पति ने ही पत्नी की बॉयफ्रेंड से करा दी शादी; 12 साल पहले किया था लव मैरिज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के भागलपुर में तीन बच्चों की मां की कुंआरे लड़के के साथ शादी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब सहरसा में इसी तरह का एक मामला सामने आया है, हालांकि प्रेम प्रसंग का यह मामला थोड़ा अलग है। यहां एक तीन बच्चे की मां को दो बच्चों के पिता से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली और आखिरकार महिला के पति ने ही पत्नी की शादी दूसरे युवक से कहा दी। 


दरअसल, पूरा मामला जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र का है। कहानी की शुरुआत 12 साल पहले हुई थी। सहरसा नगर निगम के बैजनाथपुर वार्ड नंबर 22 निवासी अनिल सुतिहार का बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसियाही गांव की रहने वाली ज्योति रानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शादी से सीधे तौर पर इनकार कर दिया था।


जिसके बाद अनिल सुतिहार ने अपनी प्रेमिका ज्योति रानी से शादी के लिए घर में बगावत कर दिया था, हालांकि बाद में परिजन मान गये थे और दोनों की शादी करा दी थी। दोनों पिछले 12 साल से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। अनिल बढ़ई मिस्त्री है। इस बीच दोनों को दो लड़का व एक लड़‌की भी हुए। इसी दौरान कहानी में नया ट्विस्ट आ गया और नए युवक की एंट्री हो गई।


परिजनों के अनुसार, महिला का गांव के ही एक पूर्व वार्ड सदस्य ब्रजेश राम के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बीते 16 दिसंबर की रात दोनों को महिला के पति अनिल ने अपने ही घर में ईश्क फरमाते पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। बाद में पति और ग्रामीणों ने दरवाजे पर हीं सिंदूरदान कर शादी करवाने के बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया। 


अनिल सुतिहार व ज्योति रानी दोनों अलग-अलग जाति के थे। इसके कारण अंतरजातीय प्रोत्साहन राशि के साथ ही कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ब्रजेश राम ने दिलाने में मदद की थी। इसी दौरान ज्योति रानी से उसको प्यार हो गया। पुलिस के सामने लड़की ने प्रेमी के साथ ही रहने की बात स्वीकारी। शपथ पत्र पर सहमति भरवाने के बाद प्रेमी के साथ भेज दिया गया। लड़की के तीनों बच्चे फिलहाल पिता के पास ही हैं। तीन बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से प्यार और शादी के बाद तरह तरह के चर्चा से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता