ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

कोटा से सहरसा पहुंचे 1610 स्टूडेंट, चेहरे पर दिखी खुशी, बच्चों ने नीतीश अंकल को कहा थैंक्यू...

SAHARSA : कोटा से 1610 छात्रों को लेकर चली ट्रेन निर्धारित समय से करीब दो घन्टे विलंब से सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंची. जहां जिला प्रशासन द्वारा सभी बच्चों को फूड पैकेट व पानी का

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAHARSA : कोटा से 1610  छात्रों को लेकर चली ट्रेन निर्धारित समय से करीब दो घन्टे विलंब से सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंची. जहां जिला प्रशासन द्वारा सभी बच्चों को फूड पैकेट व पानी का बोतल दिया गया और फिर सभी का मेडिकल स्क्रीनिंग कराया गया.

शपथ पत्र लेने के बाद उनके हाथों पर होम क्वारेंटाइन का का मार्क देकर उन्हें अपने घर पहुंचाने के लिए बस में बैठाया गया. सहरसा के डीएम कौशल कुमार, एसपी राकेश कुमार समेत जिले के तमाम आलाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे. सभी छात्रों को हर संभव सुविधा पहुंचाने मेंअधिकारी जुटे दिखे. 


सभी स्टूडेंट को पहले बसों के माध्यम से पहले सहरसा स्टेडियम लाया गया, वहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित जिला भेजा गया.मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर घर आने की खुशी स्पष्ट देखी जा रही थी.  सभी ने यहां सकुशल पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थैंक्यू कहा.  

कोटा से कुल 1610 छात्र-छात्राएं आये है. जिसमें सुपौल के 527, मधेपुरा के 572 एवं सहरसा का कुल 511 है.   सभीका  रजिस्ट्रेशन कर और शपथ पत्र भरवाकर सबंधित जिला भेज दिया गया. 



रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

NIRAJ SINGH

FirstBihar संवाददाता