ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : सरकारी कार्यालय परिसर में शराब और कॉरेक्स की खाली बोतलें, खोल रही शराबबंदी की पोल

SAHARSA : कहने को तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन ये शराब और कॉरेक्स की खाली बोतलें कुछ और ही बयां कर रही है। तस्वीरें बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है। जहाँ जिला प

बिहार : सरकारी कार्यालय परिसर में शराब और कॉरेक्स की खाली बोतलें, खोल रही शराबबंदी की पोल
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : कहने को तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन ये शराब और कॉरेक्स की खाली बोतलें कुछ और ही बयां कर रही है। तस्वीरें बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है। जहाँ जिला प्रशासन के नाक के नीचे शराब और कॉरेक्स की ये सैकड़ों खाली बोतलें बिहार में लागू शराबबंदी की हकीकत बताने के लिए काफी है। 


जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर के पीछे जिला कर्मचारी संघ कार्यालय के प्रांगण में सैकड़ों शराब और कॉरेक्स की खाली बोतलें बिहार में लागू शराबबंदी पर कई सवाल खड़े कर रही है।


यहां आसपास के लोगों ने बताया कि यहां के कर्मचारी सिर्फ हाजरी बनाने के लिए ऑफिस आते हैं और फिर ईद के चाँद हो जाते हैं। लोगों ने ये भी कहा कि चंद कदम की दूरी  पर रजिस्ट्री ऑफिस है, यहां जमीन रजिस्ट्री कराने वाले लोग काफी संख्या में रोजाना आते हैं. उन्हीं लोगों द्वारा परिसर में अवस्थित होटलों में शराब एवं कोरेक्स का सेवन किया जाता है और खाली बोतल इधर फेंक दिया जाता है। 


खैर हकीकत जो भी हो लेकिन तस्वीरें जो बयाँ कर रही है वो यह है कि सहरसा में नशा के आदी लोगों के लिए अब भी शराब एवं कॉरेक्स आसानी से उपलब्ध है।