ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: ऑनलाइन लूडो खेलते हुए हुआ प्यार, गोपालगंज की युवती पहुंची सहरसा

SAHARSA: पहले जब पत्र और चिठ्ठी का दौर था तो प्यार परवान चढने में काफी वक्त लगता था। लेकिन अब तकनीक का दौर चल रहा है। जहां प्यार मुहब्बत भी आनलाइन होने लगा है। वह भी खेल खेल म

बिहार: ऑनलाइन लूडो खेलते हुए हुआ प्यार, गोपालगंज की युवती पहुंची सहरसा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

SAHARSA: पहले जब पत्र और चिठ्ठी का दौर था तो प्यार परवान चढने में काफी वक्त लगता था। लेकिन अब तकनीक का दौर चल रहा है। जहां प्यार मुहब्बत भी आनलाइन होने लगा है। वह भी खेल खेल में प्यार परवान चढने लगा है। इस प्रकार की घटना लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों जहां नेपाल की एक लड़की पबजी गेम के कारण सहरसा पहुंच गई थी। वहीं एक नया मामला फिर आया है। जहां आनलाईन लूडो खेलते-खेलते गोपालगंज की एक विवाहित महिला सहरसा पहुंच गई। 


बताया जाता है कि गोपालगंज की विवाहिता सहरसा निवासी और गोपालगंज में किसी चिमनी वाले युवक के साथ आनलाईन लूडो खेल खेलने लगी। जिस दौरान दोनों के प्यार हो गया। जिसके बाद युवक महिला को लेकर सहरसा पहुंच गया। महिला 13 फरवरी की रात सदर थाना गश्ती पुलिस को मत्स्यगंधा समीप मिली। जिसके बाद पुलिस महिला को सदर थाना लाकर पुछताछ किया। महिला के पति से सम्पर्क किया गया। जिसके बाद गुरुवार की महिला का पति सदर थाना पहुंचा। जिसके बाद महिला को उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया। इसी प्रकार कुछ दिनों पहले भी नेपाल पुलिस एक लड़की को बरामद करने के लिए सहरसा पहुंची थी। लड़की के पिता ने नेपाल में लड़की गायब होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। बताया जाता है कि लड़की सौरबाजार थाना क्षेत्र के निवासी युवक के साथ आनलाईन गेम पबजी खेलने के दौरान सम्पर्क में आने के बाद सहरसा पहुंच गई।


तकनीक तोड़ रहा सरहद की सीमा

सोशल साइट्स हो या आनलाईन गेम ये सरहदों की सीमा तोड़ रहा है। सोशल नेटवर्किंग साईट के काफी दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आनलाईन गेम का भी काफी दुष्प्रभाव पड़ने लगा है। आनलाईन गेम में कहीं से भी कोई व्यक्ति जुड़ जाता है। इसी से सम्पर्क बढने लगता है। इससे पहले भी देश में आनलाईन गेम के दौरान दूसरे देश के लड़का और लड़की के भागने की घटना हो चुकी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता