ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar News: सड़क हादसे में महिला समेत कई लोग घायल, ई-रिक्शा और पिकअप वैन की हुई सीधी टक्कर

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगिनियां गांव के समीप NH-107 पर ई-रिक्शा और पिकअप वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

Bihar News: सड़क हादसे में महिला समेत कई लोग घायल, ई-रिक्शा और पिकअप वैन की हुई सीधी टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगिनियां गांव के समीप NH-107 पर ई-रिक्शा और पिकअप वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक भी घायल है।


घटना के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती काराया गया है। घायलों में खगड़िया के अलौली निवासी रीता देवी और गौरी कुमारी के अलावा सिमरी बख्तियारपुर भटपूरा निवासी ई-रिक्सा चालक भवेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


वहीं रंगिनिया निवासी जख्मी राजकुमार यादव का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता