ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: हथियार लहराते महिला का फोटो हुआ वायरल, अब खोज रही है पुलिस

SAHARSA: आए दिन हथियार लेकर फोटो खिंचवाने का शौक तो युवाओं में देखा जाता था लेकिन अब महिलाएं भी हथियार लेकर फोटो खिचवाने की शौकीन बन गई है। ताजा मामला सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क

बिहार: हथियार लहराते महिला का फोटो हुआ वायरल, अब खोज रही है पुलिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAHARSA: आए दिन हथियार लेकर फोटो खिंचवाने का शौक तो युवाओं में देखा जाता था लेकिन अब महिलाएं भी हथियार लेकर फोटो खिचवाने की शौकीन बन गई है। ताजा मामला सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सूहथ पंचायत का बताया जा रहा है। जहां एक महिला अपने हाथ में हथियार लेकर फोटो खिंचवा रही है। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस संबंध में सौरबाजार थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल की जा रही है। 


पुलिस ने बताया कि जल्द ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा। वही दूसरी तस्वीर जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कोसी तटबंध के भीतर कनरिया ओपी अंतर्गत कठडूमर पंचायत के वार्ड नं- 01 इजरहा गांव का है, जहां दो युवक ऑटोमेटिक सेमी राईफल्स के साथ सोशल प्लेटफार्म पर फोटो डालकर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं तीसरी तस्वीर सहरसा जिले के पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र का है। जहां के दो युवकों द्वारा अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर इन दिनों तस्वीर शेयर करने की चर्चा जोड़ो पर हैं। पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत ठाढी निवासी युवक गौरव कुमार एवं मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बंधा निवासी युवक शिवम कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से देशी राईफल के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर शेयर होने की चर्चा जोड़ो पर हैं। 


इधर इस मामले में पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी मनीष कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें वायरल फोटो की जानकारी नहीं है। मामले सामने आने पर उनके स्तर से कार्रवाई किये जाने की बात कही है। मालूम हो कि इन दिनों युवाओं का हथियार लेकर फोटो खिचवाने के बाद मशहूर होने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। हालांकि वायरल हो रहे इस फोटो के सत्यता की कोई पुष्टि 1St. बिहार नहीं करता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता