ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सहरसा में बड़ी घटना, वज्रपात की चपेट में आने से 5 की मौत, घर में मचा कोहराम

SAHARSA : बिहार में मानसून के एंट्री के बाद से ही अमूमन सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. अधिक बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. लगातार बारिश और वज

सहरसा में बड़ी घटना, वज्रपात की चपेट में आने से 5 की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में मानसून के एंट्री के बाद से ही अमूमन सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. अधिक बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. लगातार बारिश और वज्रपात के कारण कई घटनाएं भी हो रही हैं. ताजा मामला सहरसा जिले का है. यहां ठनका की चपेट में आने से पांच की मौत हो गई है.


घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है. यहां सरोजा पंचायत स्थित चकमका वार्ड नं 11 में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि बच्चे महिला के साथ मूंग तोड़ने गए थे. इस दौरान अचानक वज्रपात होने से सब के सब झुलस गए और उनकी मौत हो गई.


आपको बता दें कि बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश के अभी जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है. राज्‍य के कई इलाकों में बारिश और तेज गरज के साथ वज्रपात की आशंका है.


मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.