ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सहरसा: नहाने के दौरान दो भाइयों की मौत, पानी में डूबने से गई जान, घर में मचा कोहराम

SAHARSA : बिहार के सहरसा में शनिवार को पानी में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई. बच्चों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया

सहरसा: नहाने के दौरान दो भाइयों की मौत, पानी में डूबने से गई जान, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा में शनिवार को पानी में डूबने से दो भाइयों  की मौत हो गई. बच्चों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. प्रशासन मुआवजे का एलान किया है.


घटना सहरसा जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र की है. यहां खड़का तेलवा पंचायत के भेलाही भरना गांव में पानी में डूबने से एक साथ 2 बच्चे की मौत हो गई. दोनों बच्चों की पहचान उदय यादव के बेटे विवेक कुमार (17) और सौरभ कुमार (14) के रूप में की गई है. मरने वाले दोनों बच्चे सगे भाई है. दोनों बच्चे का भेलाही भरना के ओरिया वार्ड नं 10 में मौसी के यहां आये हुए थी. जिसके यहां 10 दिन पहले शादी था और उसी शादी में शामिल होने अपने माता उर्मिला देवी के साथ दिल्ली से ओरिया आये थे. 


यही से सभी बच्चे ओरिया में खानुवा पुल पर नहाने के लिए गए हुए थे. नहाने के दौरान ही दोनो बच्चे डूब गये जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक भाई नहाने के दौरान डूबने लगा तो दूसरा भाई उसे बचाने गया और उसी क्रम में दोनों ही डूब गया. मृतक तीन भाई है और सभी दिल्ली में ही रहते थे और अपने मौसी के यहां शादी में शरीक होने अपने माता के साथ ओरिया आये थे जबकि मृतक का एक भाई अपने पिता के साथ दिल्ली में ही रह गया था.


घटना की जानकारी मिलने के बाद नौहट्टा थाना के थानाध्यक्ष ब्रजेश चौहान मौके पर पहुंचकर दोनों मृतक बच्चों के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजनों के आश्रितों के बीच आपदा प्रबंधन द्वारा 4-4लाख रुपये की राशि देने की बाते कही गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Singh

FirstBihar संवाददाता