ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार के आफताब को फेसबुक पर हुआ प्यार, लड़की का एबॉर्शन कराया, मंदिर में शादी भी की, फिर बोला- अब साथ नहीं रहना

SAHARSA: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से देशभर में सनसनी की स्थिति है। लेकिन अब इससे जुड़ा एक मामला बिहार के सहरसा से सामने आ रहा है। यहां फेसबुक पर हिंदू लड़की चांदनी की दोस्ती एक मु

बिहार के आफताब को फेसबुक पर हुआ प्यार, लड़की का एबॉर्शन कराया, मंदिर में शादी भी की, फिर बोला- अब साथ नहीं रहना
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से देशभर में सनसनी की स्थिति है। लेकिन अब इससे जुड़ा एक मामला बिहार के सहरसा से सामने आ रहा है। यहां फेसबुक पर हिंदू लड़की चांदनी की दोस्ती एक मुस्लिम लड़के आफताब से हुई। बातचीत करते-करते दोनों को पता भी नहीं चला कि ये दोस्ती कब प्यार में बदल गया। लड़के ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया। फिर जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद लड़की के दबाव में आकर आफताब ने उससे शादी भी कर ली, लेकिन अब कहानी पूरी बदल गई है। 



सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव से लव जिहाद का मामला सामने आया है। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बंबइया हरपाल गांव के प्रमोद कुमार पौदार की बेटी चांदनी कुमारी ने शुक्रवार को आरक्षी अधीक्षक लिपि सिंह को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि बीते साल 20 के 13 जनवरी को फेसबुक चलाने के दौरान सहरसा के पंचगछिया के अब्दुल मजीद के बेटे मो० आफताब आलम से प्रेम हो गया। जिसके बाद उन दोनों के बीच मोबाईल से घंटों बातचीत होने लगी। ऐसे में युवक ने शादी का प्रलोभन देकर शारिरिक संबंध भी बनाया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। जानकारी मिलने पर उक्त युवक ने दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया, जिसके बाद उन्होंने उस पर शादी का दबाव डाला। 




बीते 1 जनवरी को बेगूसराय स्थित काली मंदिर में युवक ने उससे विधिवत शादी भी कर ली। फिर बाद में उस शादी को कानूनी बनाने के लिए लखीसराय कोर्ट में फिर शादी हो जाने का शपथ पत्र भी बनाया गया। जिसके बाद वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान युवक ने लड़की से लगभग 2 लाख रुपए के जेवर भी ले लिए। फिर उसने ससुराल जाने की बात कही तो आफताब आलम उसे अपने घर लेकर पहुंचा, जहां उसके पिता अब्दुल मजीद, बहनोई माहिबुल्ला और चचेरे भाई खुर्शीद आलम सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए घर से भगा दिया। साथ ही लड़की को जान से मार देने की धमकी दी गई है। अब पीड़िता सहरसा एसपी लिपि सिंह को शिकायत देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनकी शिकायत पर एसपी द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

टैग्स