ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

बिहार : अस्पताल में आरोपी हथकड़ी समेत हुआ फरार, मामले की तफ्तीश में जुटी थाना पुलिस

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है। जहां पुलिस अभिरक्षा में ईलाज के दौरान लूटकांड का आरोपी सदर अस्पताल से फरार हो गया। पुरी वारदात सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी

बिहार : अस्पताल में आरोपी हथकड़ी समेत हुआ फरार, मामले की तफ्तीश में जुटी थाना पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा से आ रही है। जहां पुलिस अभिरक्षा में ईलाज के दौरान लूटकांड का आरोपी सदर अस्पताल से फरार हो गया। पुरी वारदात सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। CCTV में साफ दिख रहा है कि किस तरह से लूटकांड का आरोपी को देर रात बाथरूम ले जाया जाता है और कुछ ही देर बाद चौकीदार को चकमा देकर आरोपी फरार हो जाता है। 


दरअसल शुक्रवार को महिषी थाना क्षेत्र के पस्तपार पुल के समीप लूटपाट कर भाग रहे दो मोटरसाईकिल पर सवार चार अपराधी में से दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसके बाद महिषी थाने के चौकीदार के सहारे एक लूटकांड आरोपी पप्पू कुमार को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। 


जहां देर रात इलाज के दौरान लूटकांड का आरोपी हाथ में हथकड़ी लिए फरार हो गया है। हालांकि महिषी पुलिस ने फरार आरोपी पप्पू कुमार के पास से लूट की रकम एवं हथियार भी बरामद किया था। 


टैग्स