ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बच्चे की छठी भोज में जानकारी छिपाकर पहुंचा कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

SAHARSA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है. कोरोना को रोकने के लिए सहरसा जिला प्रशासन पूरी तरह ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. हर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है. कोरोना को रोकने के लिए सहरसा जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. 

इसी बीच  बनमा ईटहरी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज  सहुरिया पंचायत के सुगमा वार्ड संख्या 5 ब्राह्मण टोला निवासी बंबु ठाकुर के घर में एक बच्चे की छठी में पहुंच गया. यह मरीज नवहट्टा के ढ़ेगा से अपने ससुराल सुगमा आया था. जहां बच्चे की छठी थी. लेकिन पॉजिटिव होने की सूचना छुपा रखी थी.  जब सहरसा में कोरोना पॉजिटिव की लिस्ट जारी की गई तो इसमें इसका नाम भी था. जिसके बाद लोगों को मालूम हुआ कि यह शख्स कोरोना संक्रमित है. आरोग्य सेतु एप भी इसकी जानकारी दी जाने लगी. 

जिसके बाद  ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल हो गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने  प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रगुप्त बैठा को दी. लेकिन न तो गांव में पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और न ही मेडिकल की टीम.इसी बीच कोरोना संक्रमित शख्स मौके से फरार हो गया.  लोगों का आरोप है कि कई बार पदाधिकारियों को फोन किया गया लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली. इसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा है. 

वहीं  प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम को सूचना दे दी गयी है. वहां पहुंच कर उनके संपर्क में जो भी लोग आये होंगे, उन सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी.