ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

20 सितंबर से सहरसा-छेहरटा के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, हर शनिवार और सोमवार को ट्रेन का परिचालन

सहरसा और छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 20 सितंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन सुपौल, सीतामढ़ी, रक्सौल और अमृतसर मार्ग से चलेगी।

बिहार
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सुपौल-निर्मली-झंझारपुर-सकरी-सीतामढ़ी- रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-मुरादाबाद-अम्बाला कैंट-अमृतसर  के रास्ते सहरसा और छेहरटा के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 15 सितम्बर, 2025 सोमवार को 05531 सहरसा-छैहरटा उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया गया है।


यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं।


गाडी सं. 14628/14627 छेहरटा-सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन छेहरटा से दिनांक 20.09.2025 से तथा सहरसा से दिनांक 22.09.2025 से प्रारंभ किया जा रहा है । यह ट्रेन छेहरटा से प्रत्येक शनिवार तथा सहरसा से प्रत्येक सोमवार परिचालित की जायेगी । 


दिनांक 20.09.2025 से प्रत्येक शनिवार को गाड़ी सं. 14628 छेहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस छेहरटा से 22.20 बजे खुलकर 22.45 बजे अमृतसर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 01.50 बजे नरकटियागंज, 02.30 बजे सिकटा, 02.45 बजे रक्सौल, 04.28 बजे सीतामढ़ी, 05.35 बजे शिशो, 06.33 बजे सकरी, 07.03 बजे झंझारपुर, 07.38 बजे निर्मली, 08.00 बजे सरायगढ़ एवं 08.45 बजे सुपौल रूकते हुए 10.00 बजे सरहसा पहुंचेगी ।   


दिनांक 22.09.2025 से प्रत्येक सोमवार को गाड़ी सं. 14627 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा से 13.00 बजे खुलकर 13.33 बजे सुपौल, 14.10 बजे सरायगढ़, 14.43 बजे निर्मली, 15.28 बजे झंझारपुर, 16.20 बजे सकरी, 17.05 बजे शिशो, 19.00 बजे सीतामढ़ी, 22.25 बजे रक्सौल, 23.00 बजे सिकटा, मंगलवार को 00.25 बजे नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 02.40 बजे अमृतसर तथा 03.20 बजे छेहरटा पहुंचेगी । पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इस बात की जानकारी दी।

टैग्स