ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

50 हजार का इनामी अपराधी शशि मेहता गिरफ्तार, 3 जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश

50 हजार के इनामी अपराधी को बिहार एसटीएफ ने सहरसा और सुपौल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ तीन जिलों के कई थानों में केस दर्ज है। लंबे समय से इसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। आखिरकार उसे दबोच लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है।

bihar
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सहरसा पुलिस को सफलता हासिल हुई है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है। उक्त बदमाश की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। दरअसल जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानी बाग-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के भौरा पुल के समीप गत वर्ष के मार्च माह में पशुपालक के साथ हुई लूटपाट मामले के मास्टरमाइंड पचास हजार का इनामी बदमाश शशि मेहता को एसटीएफ व सहरसा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सुपौल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।


इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि शशि मेहता पर बख्तियारपुर थाना में लूटकांड का मामला दर्ज था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त बदमाश पर सहरसा, मधेपुरा व सुपौल जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है और इस पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था।


 बताते चले कि गत वर्ष के 31 मार्च को बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव के निवासी महादेव कामत अपने पशु (गाय) को एक चार चक्का वाहन से लेकर रविवार को सिमरीबख्तियारपुर स्थित रानी बाग में लगने वाले प्रसिद्ध मवेशी हाट आये हुए थे। जहां से वह आने मवेशी की बिक्री कर 56 हजार नगद अपने साथ लेकर उसी चार चक्का वाहन (पिकअप) से अपने घर वापस लौट रहे थे। 


इसी दौरान जैसे ही वह सिमरी बख्तियारपुर - बालवाहट एनएच 107 सड़क मार्ग के भौरा पुल के समीप पहुंचे की पीछे से दो मोटरसाईकिल पर सवार चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रुकवा दिया था और हथियार के बल पर पशुपालक से 56 हजार रुपए नगद और वाहन चालक से 17 हजार रुपए नगद व मोबाईल लूटकर मौके से फरार हो गया था।


 जिसके बाद पशुपालक ने बख्तियारपुर थाना में बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। शशि मेहता उर्फ राजीव कुमार सुपौल जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के लतराहा गांव निवासी बैद्यनाथ मेहता का पुत्र है।  फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.