ब्रेकिंग
Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट

Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई?

Bihar News: सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने सघन तलाश अभियान शुरू किया और हर पहलू से जांच जारी रखी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। नगर पंचायत नवहट्टा, वार्ड संख्या 18, पिपराही से तीन परिवारों की पांच नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। एक साथ पांच बच्चियों के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।


परिजनों के अनुसार, 27 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे सभी लड़कियां घर से घास काटने के लिए निकली थीं। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिवारवालों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लापता बच्चियों की पहचान राधा कुमारी (17 वर्ष), नेहा कुमारी (14 वर्ष), ज्योति कुमारी (12 वर्ष), कोमल कुमारी (12 वर्ष), और प्रीति कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।


परिजनों ने बताया कि खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि शाम करीब 4 बजे लड़कियों को तुलसीपुर की ओर जाते देखा गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चियां नहीं मिलीं, तो रात करीब 8 से 9 बजे के बीच परिजनों ने नवहट्टा थाना पुलिस को सूचना दी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।


पुलिस ने बताया कि हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन तेज कर दी गई है। इस घटना से तीनों परिवारों में मातम का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें बच्चियों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता