ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

सहरसा में टला बड़ा रेल हादसा, जलने से बची पुरबिया एक्सप्रेस

SAHARSA: सहरसा से आनंद विहार के बीच चलने वाली पुरबिया एक्सप्रेस की बोगी जलने से बाल-बाल बची। दरअसल ब्रेक बेंडिंग होने की वजह से ट्रेन का चक्का जाम हो गया और एसी बोगी बी-4 से ध

सहरसा में टला बड़ा रेल हादसा, जलने से बची पुरबिया एक्सप्रेस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा से आनंद विहार के बीच चलने वाली पुरबिया एक्सप्रेस की बोगी जलने से बाल-बाल बची। दरअसल ब्रेक बेंडिंग होने की वजह से ट्रेन का चक्का जाम हो गया और एसी बोगी बी-4 से धुआं निकलने लगा। ट्रेन से धुंआ निकलता देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। तभी कोच अटेंडेंट ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। ट्रेन के रुकते ही लोग नीचे कूदने लगे।


 रेलवे कर्मियों ने धुआं निकलने के कारणों का पता लगाया। उन्हें मालूम चला कि ब्रेक बेंडिंग की वजह से चक्का जाम हो गया और वही से धूंआ निकलने लगा था। इस दौरान करीब आधे घंटे सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी रही। जिसके बाद कर्मचारियों ने ब्रेक बैंडिंग को ठीक किया जिसके बाद ट्रेन को अगले स्टेशन की ओर रवाना किया गया। 


इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बताया जाता है कि गुरुवार को 15279 पुरबिया एक्सप्रेस दिन के 11 बजकर 35 मिनट पर सहरसा से खुली थी जिसका अगला स्टोपेज सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन था लेकिन इससे पहले ही ट्रेन के चक्के से धुआं निकलने लगा और एसी बोगी में धुआं भर गया। जिसके कारण लोग समझने लगे की बोगी में आग लगी है लेकिन जब सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन की जांच की गयी तब घटना के सही कारणों का पता चला। ट्रेन के चक्के में आई गड़बड़ी को दूर किया गया और फिर ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया। 


टैग्स