ब्रेकिंग
Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर

सहरसा में हॉस्टल में छात्र की संदेहास्पद मौत, बंदी के बावजूद संचालित हो रहा था स्कूल, शक के घेरे में स्कूल प्रबंधन

SAHARSA : सहरसा में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करनेवाले एक 12 वर्षीय छात्र की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड स्थित ररिआहा गांव निवासी गणपति य

सहरसा में हॉस्टल में छात्र की संदेहास्पद मौत, बंदी के बावजूद संचालित हो रहा था स्कूल, शक के घेरे में स्कूल प्रबंधन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करनेवाले एक 12 वर्षीय छात्र की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड स्थित ररिआहा गांव निवासी गणपति यादव का पुत्र ब्रजेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ब्रजेश सहरसा शहर के हटियागाछी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। कोरोना को लेकर सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन पर रोक के बावजूद पैसों की लालच में सनराइज पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा था।


स्कूल के संचालक अभिषेक मिश्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। स्कूल के संचालक ने बताया कि बीते दिनों खेलने के दौरान ब्रजेश गिर गया था जिससे उसे चोट लगी थी। जिसके बाद उसका समुचित इलाज कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद छात्र के घरवालों को इसकी सूचना दी गई।


इधर, मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसके लिए दोषी ठहराया है। मृतक के पिता का कहना है कि अगर उसके बेटे की तबीयत खराब थी तो उन्हें सूचना क्यों नहीं दी गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि ब्रजेश के साथ मारपीट की गई होगी जिससे उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट आई होगी जिससे उसकी मौत हुई है।


फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता