ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

अलाव ताप रहे 3 लोगों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

SAHARSA : जिले के सदर थाना इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है. अलाव ताप रहे 3 लोगों को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया है. इस घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबक

अलाव ताप रहे 3 लोगों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : जिले के सदर थाना इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है. अलाव ताप रहे 3 लोगों को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया है. इस घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना सहरसा जिले सदर थाना इलाके की है, जहां सर्वा ढाला के पास एक दर्दनाक घटना हुई है. अलाव ताप रहे 3 लोगों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया है. जिसमें एक व्यक्ति कीमौत हो गई है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. हालांकि इस बड़ी घटना में दो अन्य लोगों की जान बच गई है लेकिन वो दोनों गंभीर रूप से जख्मी है. दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है. 


घटना के संबंध स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्वा ढाला स्थित एक गोदाम समीप दो-तीन व्यक्ति ट्रक के आगे जमीन पर बैठ कर ठंढ से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान झारखंड नंबर की एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारी खड़ी ट्रक को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति सौरबाजार निवासी राजा कुमार की मौत हो गई.  जबकि दो अन्य धीरेन्द्र यादव व सुहल कुमार जख्मी हो गए. 

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Singh

FirstBihar संवाददाता