ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

सहरसा के नरियार गांव में चारों तरफ पसरा है मातम, शवों की बांट जोह रही परिजनों की आंखें

SAHARSA :दिल्ली के फिल्मिस्तान अग्निकांड में सहरसा जिले के 8 मजदूर के मौत की आधिकारिक पुष्टि अब तक की गई है ।कहरा प्रखंड क्षेत्र के नरियार गांव के 7 तो नवहट्टा प्रखंड के नवहट

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAHARSA :दिल्ली के फिल्मिस्तान अग्निकांड  में सहरसा जिले के 8 मजदूर के मौत की आधिकारिक पुष्टि अब तक की गई है ।कहरा प्रखंड क्षेत्र के नरियार गांव के 7 तो नवहट्टा प्रखंड के नवहट्टा के 1 मजदूर की मौत अब तक हो चुकी है।वहीं नरियार गांव में चारों तरफ चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। परिजनों की निगाहें शवों की बाट जोह रही है। 

सहरसा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार दास ने ज़िले के 8 मजदूर के मौत होने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी मृतकों के शव को सहरसा लाने की व्यवस्था वरीय अधिकारियो के द्वारा बिहार भवन के माध्यम से की जा रही है।इसके लिये एक अधिकारी जहां दिल्ली के लिये रवाना हुये वहीं दो अधिकारी पटना के लिये प्रस्थान कर गए है।

वहीं एक पीड़ित परिजन सिकंदर खान ने बताया कि दिल्ली में हुए हादसे में नरियार गांव के सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में नरियार गांव के ही मोहम्मद राशिद, मोहम्मद संजर, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद संजीम, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद फरीद,और मोहम्मद ग्यास हैं।

ग्रामीण सिकंदर खान के अनुसार नरियार गांव के ही मोहम्मद जुबैर ने फिल्मिस्तान इलाके में जैकेट की फैक्ट्री खोल रखी थी। इसकी वजह से गांव के ज्यादातर लोगों को ये उस फैक्ट्री में काम पर लगाए हुए था। रविवार को जैसे ही फैक्ट्री में आग लगने की खबर गांव वालों को लगी तो यहां कोहराम मच गया।

गांव के लोगों ने इस घटना के बाद अपने रिश्तेदारों और बच्चों से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन किसी से किसी को बात नहीं हो पाई फिलवक्त पूरे गांव में मातम पसरा है। चारो ओर पीड़ित के परिजनों के चीत्कार से पूरा वातावरण कारुणिक हो गया।अब बस लोगों को शवों के आने का इंतजार है। 



टैग्स