ब्रेकिंग
देश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिश

क्या यही शराबबंदी है? सहरसा से शराब की बड़ी खेप बरामद, नये साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी

सहरसा के सौरबाजार में पुलिस ने छापेमारी कर 56.97 लीटर अंग्रेजी और 5 लीटर देसी शराब के साथ 1.5 लाख रुपये नकद जब्त किए। तस्कर धीरेंद्र यादव फरार।

bihar
शराब तस्कर फरार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद किया है। डेढ़ लाख रुपये भी जब्त किया है। हालांकि शराब तस्कर पुलिस को हाथ नहीं लगे। बरामद शराब को नये साल के जश्न में खपाने की तैयारी थी लेकिन सहरसा पुलिस ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया। 


जिले के सौरबाजार थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और नकदी बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 3 में धीरेंद्र यादव के घर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। 


सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही घना कोहरा होने का फायदा उठाकर तस्कर धीरेंद्र यादव फरार हो गया। इसके बाद घर की तलाशी के दौरान अलग-अलग रंग की छह प्लास्टिक की बोरियों से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में इम्पीरियम ब्लू की 750 एमएल की 7 बोतल (कुल 5.250 लीटर),ऑफिसर्स च्वाइस के 180 एमएल के 96 पाउच (कुल 17.280 लीटर) एक सफेद बोरी में ऑफिसर्स च्वाइस के 47 पाउच (कुल 8.460 लीटर) दो कार्टन में रॉयल गोल्ड कप के 96 पाउच (कुल 17.280 लीटर) इस प्रकार कुल 56.97 लीटर अंग्रेजी शराब और इसके साथ ही 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई। 


इसके अलावा शराब के पास रखी दराज से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयाद के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने फरार तस्कर धीरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या यही शराबबंदी है? सहरसा से शराब की बड़ी खेप बरामद, नये साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता