ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सहकारिता सम्मेलन में नीतीश-चिराग के बीच दिखी दूरी, नाराजगी भांप LJP अध्यक्ष ने बिहार में विकास का किया गुणगान

PATNA : पटना में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच दूरी देखने को मिली है। दो दिन पहले बिहार में अपनी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच दूरी देखने को मिली है। दो दिन पहले बिहार में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को कई मुद्दों पर कटघरे में खड़ा किया था। चिराग ने नियोजित शिक्षकों के मामले पर नीतीश सरकार के स्टैंड से अलग जाते हुए उनकी समस्या को एलजेपी के मेनिफेस्टो में शामिल करने का भरोसा दिया है। चिराग के इस ऐलान के बाद यह पहला मौका है जब वह नीतीश कुमार के साथ एक मंच पर नजर आए। 


पटना के बापू सभागार में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल होने पहुंचे हैं लेकिन शुरुआती अभिवादन के बाद दोनों नेताओं के बीच बहुत बातचीत नहीं हो सकी। नीतीश और चिराग के बीच वाले कुर्सी पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार बैठे रहे। नीतीश कुमार के रुख को भांपते हुए सहकारिता सम्मेलन में जब चिराग के बोलने की बारी आई तो उन्होंने बिहार सरकार की जमकर तारीफ कर डाली। सरकार की तरफ से और किसानों के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ भी की।


हालांकि चिराग पासवान यह बताना नहीं भूले कि अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों से जो बातचीत की है उसमें फूड प्रोसेसिंग लगाए जाने की मांग सबसे ज्यादा है। पासवान ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह जीरो परसेंट ब्याज पर किसानों को लोन कार्ड मुहैया कराए।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता