ब्रेकिंग
बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा

सदर अस्पताल के बाथरूम से फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप

SUPAUL: सुपौल सदर अस्पताल में कल इलाज के लिए आए एक विचाराधीन कैदी बाथरूम के खिड़की का ग्रिल काटकर सदर अस्पताल से देर रात फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ विचाराधीन कैदी ने बड़ी चा

सदर अस्पताल के बाथरूम से फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल सदर अस्पताल में कल इलाज के लिए आए एक विचाराधीन कैदी बाथरूम के खिड़की का ग्रिल काटकर सदर अस्पताल से देर रात फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ विचाराधीन कैदी ने बड़ी चालाकी से बाथरूम में घुसकर उसका नल चला दिया ताकि ग्रील को काटने की आवाज बाहर नहीं जा सके। इस बीच कैदी ने खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हो गया। 


विचाराधीन कैदी मोहम्मद हजरत छातापुर थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था। गुरुवार की शाम तबियत खराब होने पर उसे जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया था, जहां उसे इलाज के बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। देर रात विचाराधीन कैदी के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से ग्रिल तोड़कर भागने को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। 


वहीं ड्यूटी मौजूद गार्ड ने बताया गया कि तीन गार्ड ड्यूटी पर थे, जिसमे एक गार्ड छूटी पर था और दो गार्ड बाहर में तैनात थे। बाथरूम के अंदर से नल चलने की आवाज में ग्रिल काटने की आवाज सुनाई नहीं दी, जिसके कारण यह घटना घटी। फिलहाल इस मामले में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

टैग्स