ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?

सड़क और शिक्षा की सुविधा न मिल पाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

PATNA : बिहार में इस साल चुनाव होने हैं. लिहाजा इस की तैयारियों में जनप्रतिनिधियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जहां एक ओर नेता अपनी पार्टी की तरफ से अपना टिकट सुनिश्चित करा

सड़क और शिक्षा की सुविधा न मिल पाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में इस साल चुनाव होने हैं. लिहाजा इस की तैयारियों में जनप्रतिनिधियों ने अपनी पूरी  ताकत झोंक दी है. जहां एक ओर नेता अपनी पार्टी की तरफ से अपना टिकट सुनिश्चित कराने में लगे है वहीं दूसरी ओर मतदाता अपने इलाके का विकास नहीं कर पाने वाले जन प्रतिनिदियों का विरोध कर रहे हैं. 

ऐसा ही मामला पटना सिटी अनुमंडल के दनियावां प्रखंड के खरभैया पंचायत में देखने को मिला, जहां ग्रामीणों ने इलाके के मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबजी की. खरभैया पंचायत के तोप गांव में जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और बैनर पोस्टर लगा कर विधान सभा चुनाव का बहिस्कार करने की बात कही. लम्बे समय से इलाके की सड़क टूटी होने के कारणउन में आक्रोश है. 

आक्रोशित लोगों का कहना था कि तोप गांव की सड़क बीते 10 वर्षों से मरम्मती के आभाव में जर्जर होती चली जा रही है लेकिन इस पर किसी ने आजतक ध्यान नहीं दिया है. इसके साथ ही उनलोगों ने कई वर्षों से गांव में एक महाविद्यालय बनवाने की मांग सरकार से कि थी जिसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया.  बरहाल,चुनावी मौसम आते ही नेता वोट मांगने उनके दरवाजे पर आ रहे हैं. उनका कहना है यदि चुनाव होने तक सरमेरा दनियामा बिहटा एस-एच-78 से जीवन चक खरभैया जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मती  नही की गई तो ग्रामीण विधान सभा चुनाव का बहिस्कार करेंगे.     


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता