ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

सड़क किनारे प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी महिला, नालंदा पुलिस ने फरिश्ता बन पहुंचाया हॉस्पिटल

NALANDA : कोरोना संकट के दौर में पुलिस की छवि बिल्कुल बदल गयी है। वे बिल्कुल कोरोना वॉरियर्स बन कर सामने आए हैं। पुलिस वालों का एक मदद चेहरा सामने आया है जिसमें उन्होनें अपने

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : कोरोना संकट के दौर में पुलिस की छवि बिल्कुल बदल गयी है। वे बिल्कुल कोरोना वॉरियर्स बन कर सामने आए हैं। पुलिस वालों का एक मदद चेहरा सामने आया है जिसमें उन्होनें अपने कर्तव्यों का पालन कर मिसाल कायम किया है।


बिहारशरीफ में बीती रात सड़क के किनारे प्रसव पीड़ा के दर्द से कराह रही महिला की आवाज सुन नगर थाना पुलिस की बाइक गश्ती के जवानों ने तुरंत अपनी बाइक पर बिठाकर उसे सदर अस्पताल पहुंचा दिया। काफी देर से परेशान  महिला के परिजनों को लगा कि जैसे पुलिस वाले के रूप में उनके सामने कोई फरिश्ता आ गया हो।


दरअसल रहुई थाना इलाके के कन्हैया गिरि की पत्नी माया देवी को बीती रात जोर का प्रसव पीड़ा होने लगी। लॉकडाउन के बीच परिजन जैसे-तैसे ऑटो लेकर हॉस्पिटल की ओर निकले लेकिन किस्मत खराब थी रास्ते में ऑटो का पाइप फट गया और सभी लोग रास्ते में ही फंस गये। घऱ के लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा था कि करे तो क्या करें।


इसी बीच गश्ती पर निकले नगर थाना के जवान ज्ञानदीप, सुरेंद्र और राणाप्रताप सिंह को महिला की आवाज सुन उसके पास पहुंचे और दो जवानों ने तुंरत अपनी बाइक पर बैठाकर सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में पहुंचा दिया । और परिजनों को भी दूसरे ऑटो की व्यवस्था कर हॉस्पिटल भेजा । महिला के पति कन्हैया गिरि ने कहा कि पुलिस के इस रूप को देख सैल्यूट करने का दिल करता है जो इस लॉकडाउन के समय मदद को आगे आए ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता