ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बाल-बाल बचे BJP नेता, ड्राइवर को आई झपकी तो कार से ट्रक में मारी टक्कर, भतीजे की शादी में हुए थे शरीक

JAMUI: बिहार के जमुई जिला से खबर आ रही है जहां भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे जिला अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

बाल-बाल बचे BJP नेता, ड्राइवर को आई झपकी तो कार से ट्रक में मारी टक्कर, भतीजे की शादी में हुए थे शरीक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिला  से खबर आ रही है जहां भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे जिला अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए है. जबकि ड्राइवर मामूली चोटे आई है.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह शादी में शामिल होने के लिए सोनो थाना अंतर्गत भरतपुर गांव गए थे. शनिवार की अहले सुबह अपने घर मलयपुर लौट रहे थे. तभी करीब 3 बजे सुबह जमुई चकाई मुख्य मार्ग सोनो धर्म कांटा के समीप चालक को नींद आ गई और टर्निंग के समीप सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में गाड़ी टक्कर मार दी.


 घटना की जानकारी के बाद सोनो थाना की पुलिस मौके पर पहुंच और गैस कटर की मदद से वेलेरो को काटकर गाड़ी के अंदर फंसे भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह को और उनके ड्राइवर को निकाला गया. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सोनो अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद कन्हैया सिंह की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. 


सड़क दुर्घटना में जिला अध्यक्ष का एक पैर टूट गया जबकि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटे आई है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से घटना घटी. वही सोनो थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद वाहन में फंसे भाजपा जिला अध्यक्ष को निकालकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है फिलहाल कन्हैया सिंह खतरे से बाहर बताए गए.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता