ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

तेज बारिश में धराशाई हुई सड़क, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा, अनुमंडलीय अस्पताल में भी घुसा पानी

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से सामने आ रही है जहां यूपी-बिहार का सड़क सम्पर्क रतवल-धनहा मुख्य मार्ग पूरी तरह टूट गया है. बताया जा रहा है कि तेज बा

तेज बारिश में धराशाई हुई सड़क, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा, अनुमंडलीय अस्पताल में भी घुसा पानी
First Bihar
4 मिनट

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से सामने आ रही है जहां यूपी-बिहार का सड़क सम्पर्क रतवल-धनहा मुख्य मार्ग पूरी तरह टूट गया है. बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण नैनहा ढाला के पास यह सड़क टूटकर बुरी तरह धंस गई है. इसके बाद इस रास्‍ते चार पहिया या उससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है. 

तेज बारिश में धराशाई हुई सड़क, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा, अनुमंडलीय अस्पताल में भी घुसा पानी

बता दें कि स्‍थानीय लोग पहले भी रतवल-धनहा मुख्‍य मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा होने की चेतावनी देते रहे हैं. धनहा से लेकर रतवल तक मुख्य मार्ग में जगह-जगह पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे हैं. इधर लगातार बारिश से स्थिति और खराब हो गई है. लोगों का कहना है कि जब भी बारिश होती है तो इस मार्ग में जगह जगह पर गड्ढे बन जाते हैं. जिम्‍मेदार विभाग सड़कों की मरम्‍मत कराने की बजाए गड्ढों की जगह पर मिट्टी गिरा देता है. 


लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है. इसी वजह से सड़क शुरू से ही टूटती रही है. हर साल कई लोग इन गड्ढों की वजह से हादसे के शिकार होते हैं. लोगों ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. बारिश शुरू होते ही मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पानी भर जाता है. इससे लोगों को आने-जाने में बड़ी मुश्किल होती है. 


अनुमंडलीय अस्पताल में घुसा पानी

बारिश के कारण अनुमंडलीय अस्पताल में पानी घुस गया हैं. रातभर हुई बारिश के बाद अस्पताल परिसर पानी-पानी है. वहीं तेजी से बढ़ रहे पानी को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर सावधानी बरती जा रही है. अस्पताल में एक वार्ड से दूसरे वार्ड और एक भवन से दूसरे भवन तक जाना असंभव सा हो गया है. अस्पताल परिसर में 3 फिट तक पानी हैं. जल निकासी का मुख्य मार्ग भी पानी से भर गया है जिससे पानी भी नहीं निकल रहा है और परेशानी बढ़ गई है. 

तेज बारिश में धराशाई हुई सड़क, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा, अनुमंडलीय अस्पताल में भी घुसा पानी

सड़कों पर गिरे पेड़ 

बगहा और वाल्मीकिनगर के बीच मुख्य सड़क पर कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं जिससे आवागमन प्रभावित है. तेज बारिश और तूफान के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से गुजर रहे मुख्य सड़क पर ही चार जगह पर पेड़ गिर गए हैं. स्थानीय स्तर पर लोग पेड़ को हटाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. वहीं बारिश के कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है. 

तेज बारिश में धराशाई हुई सड़क, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा, अनुमंडलीय अस्पताल में भी घुसा पानी

जलमग्न हुए कई इलाके 

इसके अलावा शहर का मलकौली वार्ड नं 2 पूरी जलमग्न हो गया है. नगर परिषद की पोल खुल चुकी है. वार्ड में एक भी नाला नहीं है. 500 से भी ज्यादा घरों में पानी घुस गया है. शहर में त्राहिमाम की स्थिति आ गई है. घरों में चार से पांच फीट पानी चल रहा है. 'ग्रीन बगहा क्लीन बगहा' की पोल भी खुल चुकी है. रात भर की मुसलाधार बारिश में वार्ड नम्बर दो डूब चुका है. शहर में बाढ़ जैसा नजारा है. गंडक नदी का भी जलस्तर बढ़ रहा है. वाल्मीकिनगर गंडक बराज का भी जलस्तर बढ़ रहा है. बाढ़ के पहले की पूरी तैयारी की पोल खुल चुकी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता