ब्रेकिंग
बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'

सक्षमता परीक्षा 2 को लेकर BSEB ने निकाला विज्ञापन, 26 अप्रैल से 4 मई तक कर अभ्यर्थी सकेंगे ONLINE आवेदन

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब सक्षमता परीक्षा 2 आयोजित करने जा रही है। कक्षा वन से लेकर 12वीं तक के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा को लेकर BSEB ने विज्ञापन निकाला है

सक्षमता परीक्षा 2 को लेकर BSEB ने निकाला विज्ञापन, 26 अप्रैल से 4 मई तक कर अभ्यर्थी सकेंगे ONLINE आवेदन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब सक्षमता परीक्षा 2 आयोजित करने जा रही है। कक्षा वन से लेकर 12वीं तक के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा को लेकर BSEB ने विज्ञापन निकाला है। 26 अप्रैल से 4 मई तक अभ्यर्थी ONLINE माध्यम से  अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इस विज्ञापन को देंखे। 


सक्षमता परीक्षा में जो प्रश्न पूछे जाएंगे वो बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जो सक्षमता परीक्षा 2024 के प्रथम परीक्षा में शामिल नहीं हुए या फिर फेल हो गये हैं वो भी इस बार की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। और वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जिनके द्वारा सक्षमता परीक्षा 2024 के प्रथम परीक्षा के लिए आवेदन भरा था और परीक्षा शु्ल्क भी जमा किया था लेकिन किसी कारणवश वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 


उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। और जिन्हें पहली परीक्षा पास करने के बाद विकल्प का जिला आवंटन हुआ है वैसे शिक्षक अभ्यर्थी भी बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं. वही जो आवंटित जिला से संतुष्ट नहीं है वे भी सक्षमता परीक्षा टू में शामिल हो सकते हैं।

सक्षमता परीक्षा 2 को लेकर BSEB ने निकाला विज्ञापन, 26 अप्रैल से 4 मई तक कर अभ्यर्थी सकेंगे ONLINE आवेदन

टैग्स