ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

सात जन्मों के बंधन में बंध गए बजरंगी और नैना खातून, धर्म का बंधन तोड़ कोर्ट में रचाई शादी

KAIMUR: कैमूर में जाति और धर्म का बंधन तोड़ प्रेमी युगल एक हो गए। दो अलग धर्म के युवक और युवती कोर्ट पहुंचे और शादी रचा ली। इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर

सात जन्मों के बंधन में बंध गए बजरंगी और नैना खातून, धर्म का बंधन तोड़ कोर्ट में रचाई शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में जाति और धर्म का बंधन तोड़ प्रेमी युगल एक हो गए। दो अलग धर्म के युवक और युवती कोर्ट पहुंचे और शादी रचा ली। इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर में मौजूद रहे। दोनों परिवारों की रजामंदी से युवक और युवती सात जन्में के बंधन में बंध गए। यह शादी जिले के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।


दरअसल, चैनपुर के हाटा गांव निवासी बजरंगी कुमार का मोहनियां के कुर्रा गांव की रहने वाली नैना खातून के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बालिग नहीं होने के कारण दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे। बालिग होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और कोर्ट में आवेदन डाल दिया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट परिसर में ही स्थित मंदिर में शादी रचा ली। 


बिना किसी विरोध के दोनों ने भगवान के सामने सात फेरे ले लिये। परिवार वालों ने भी शादी का विरोध नहीं किया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। दो अलग धर्म के होने के बावजूद दोनों की शादी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।   

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें