ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सांप काटने से बच्ची की हुई मौत, सपेरों ने घर से निकाले 40 जहरीले सांप

KATIHAR: कटिहार के बारसोई प्रखंड के करनपुर पंचायत स्थित बिजुरिया गांव में खेलने के दौरान एक पांच साल की बच्ची को सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन आनन फानन में बच्ची को

सांप काटने से बच्ची की हुई मौत, सपेरों ने घर से निकाले 40 जहरीले सांप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के बारसोई प्रखंड के करनपुर पंचायत स्थित बिजुरिया गांव में खेलने के दौरान एक पांच साल की बच्ची को सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन आनन फानन में बच्ची को लेकर रायगंज अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज शुरू किया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। 


इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद लोगों ने सपेरों को बुलाया फिर सांप की तलाश शुरू हो गयी। सपेरों ने इस दौरान एक एक कर चालीस सांपो को उस घर से पकड़ा। 


एक साथ एक घर से चालीस सांप मिलने से सपेरा तो हैरान था ही गांव वाले भी हैरान रह गये। सभी सांप को एक बोरे में बंद कर सपेरे उसे अपने साथ ले गये। सांप को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गयी। एक घर से एक साथ 40 सांप मिलने से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता