ब्रेकिंग
शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गंदा काम, पटना एम्स के डॉक्टर पर गंभीर आरोप; थाने पहुंचा मामला✦नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल; पूछा- गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम क्यों बदला?✦बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई✦Nitish Setu: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों मचा था सियासी घमासान? ललन सिंह ने बताया किसके कहने पर PM मोदी ने रखा नाम✦जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायत, तभी युवक ने निकाली देसी पिस्तौल; VIDEO वायरल✦शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गंदा काम, पटना एम्स के डॉक्टर पर गंभीर आरोप; थाने पहुंचा मामला✦नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल; पूछा- गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम क्यों बदला?✦बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई✦Nitish Setu: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों मचा था सियासी घमासान? ललन सिंह ने बताया किसके कहने पर PM मोदी ने रखा नाम✦जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायत, तभी युवक ने निकाली देसी पिस्तौल; VIDEO वायरल

रुपेश हत्याकांड : पुलिस के हाथ 3 दिन बाद भी खाली, कॉल डिटेल-CCTV फुटेज में उलझी पुलिस

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रहे रुपेश सिंह की हत्या के 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस ब्लॉइंड केस की जांच कर रही पुलिस अभी तक कॉल डिटेल- सीसीटीवी फुटेज में ही उलझी हुई

रुपेश हत्याकांड : पुलिस के हाथ 3 दिन बाद भी खाली, कॉल डिटेल-CCTV फुटेज में उलझी पुलिस
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रहे रुपेश सिंह की हत्या के 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस ब्लॉइंड केस की जांच कर रही पुलिस अभी तक कॉल डिटेल- सीसीटीवी फुटेज में ही उलझी हुई है. अभी तक न तो शूटर पकड़े जा चुके हैं और न ही हत्या के पीछे का कारण पता चल सका है. 

तीन दिन बीत जाने के बाद भी एसटीएफ और एसआईटी के हाथ पूरी तरह से खाली हैं. अभी पुलिस छापेमारी, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप मैसेज, टावर डंप, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हुई. शक के आधार पर उठाए गए 15 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन कुछ भी पता नही चल सका है. 

अपने-अपने अनुमान के आधार पर मार्केट में चर्चा का बाजार गर्म है. कुछ लोग इसमें सफेदपोश का हाथ बता रहे हैं तो कुछ इसे टेंडर और रुपयों से जुड़ा मामला बता रहे हैं. पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह कि अपराधी को न तो किसी ने देखा है और न ही कहीं सीसीटीवी फुटेज में उन्हें देखा जा रहा है. 

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर को मंगलवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर घर के दरवाजे पर गोलियों से भून दिया गया था. पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक माने जाने वाले पुनाइचक में इस हाईप्रोफाइल मर्डर की वारदात के बाद से पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई है. आज तीन दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है.