ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय बिहार दौरा, कल पटना में करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

RSS प्रमुख मोहन भागवत 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे। मरचा मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

bihar
10 जून को पटना आएंगे मोहन भागवत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: RSS प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। कल 10 जून की सुबह में वो पटना पहुंचेंगे। जहां मरचा मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग (प्रथम वर्ष, विशेष) में शामिल होंगे। पटना पहुंचने पर RSS और भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए तैयार रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है। दो दिन तक चलने वाले कार्यकर्ता ट्रेनिंग क्लास का निरीक्षण करेंगे और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। 


 बता दें कि पटना के बाइपास थाना इलाके में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में यह ट्रेनिंग प्रोग्राम 24 मई से चल रहा है। इस कार्यक्रम का समापन 13 जून को होगा। इससे पूर्व मोहन भागवत इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो दिनों के लिए बिहार आए हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत कल सुबह में पटना पहुंचेंगे। उनके आगमन की तैयारी कर ली गयी है। सुबह से ही उनके स्वागत में आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 


टैग्स