PATNA: ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद पटना के अगमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ केस दर्ज करवाने पहुंचे। लेकिन उन्हें थाने में 5 घंटे तक बैठाकर रखा गया और खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। यह कहना है कि रौशन आनंद और उनके वकील का। जो अब थाने में धरना पर बैठे हुए हैं।
छोटे भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से रौशन आनंद काफी टूट गये हैं। उनका कहना है कि प्रिंस मेरा कलेजे का टुकड़ा था, जिसकी षडयंत्र के तहत हत्या कर दी गयी है। खान ग्लोबल स्टडीज के मालिक फैजल खान उर्फ खान सर पर रौशन आनंद ने हत्या का आरोप लगाया है। रौशन आनंद ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। जेडीयू नेता संजय झा से भी उन्होंने भाई को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
रौशन आनंद ने कहा कि हम यहां से कही नहीं जाएंगे थाने पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया जाता। इस दौरान छात्रों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि रौशन सर मत घबराना हम तुम्हारे साथ हैं। लगातार छात्रों ने थाना परिसर में रौशन आनंद के समर्थन में नारे लगाए। वही रौशन आनंद ने कहा कि मेरा जिन्दगी बर्बाद हो गया है, मेरा कैरियर बर्बाद हो गया है, यह सब खान सर के कारण हुआ है। खान ने मेरी जिन्दगी बर्बाद करके रख दिया है।
पटना पुलिस खान के खिलाफ कार्रवाई करने से डर रही है। हम पटना पुलिस से मांग करते हैं कि आप न्याय नहीं दिला सकते हैं तब मुझे और मेरे मां बाप को गोली मार दो। हम पिछले पांच घंटे से थाने पर बैठे हैं लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा है। कदमकुआं थाने की पुलिस मेरे साथ ऐसा क्यों कर रही हैं, मुझे नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि जब तक केस दर्ज नहीं होगा तब तक हम थाने में धरना पर बैठेंगे।





