ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई: निगरानी की गिरफ्त में आया सरकारी अस्पताल का क्लर्क, एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar Vigilance Raid: समस्तीपुर के रोसड़ा अस्पताल में निगरानी टीम ने लिपिक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी के इस एक्शन से जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

Bihar Vigilance Raid
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vigilance Raid: बिहार के समस्तीपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के उच्च वर्गीय लिपिक अनिल राम को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, अस्पताल में कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन देवेन्द्र मंडल, जो नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे, अपने एरियर, सात साल के बकाया वेतन और सेवांत लाभ की करीब एक करोड़ रुपये की राशि के भुगतान के लिए प्रयासरत थे। आरोप है कि इस भुगतान के एवज में लिपिक अनिल राम द्वारा कमीशन की मांग की जा रही थी।


लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर देवेन्द्र मंडल ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।


इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। कर्मचारियों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे स्पेशल निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई: निगरानी की गिरफ्त में आया सरकारी अस्पताल का क्लर्क, एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता