ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बिहार में नहीं थम रहा जमीन के विवाद का मामला, सासाराम में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

रोहतास जिले के सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है।

bihar
सासाराम में डबल मर्डर
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: क्राइम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है। जहां एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 


सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के लिए सासाराम में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की है। जहां आपसी रंजिश में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रूपेश सिंह और विनय प्रजापति के रूप में हुई है जो तिलौथू के रहने वाले थे।


बताया जाता है की जमीन के कारोबार से दोनों जुड़े हुए थे। रविवार को किसी विवादित जमीन को लेकर पंचायत बुलाया गया था। बताया जाता है इसी दौरान दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि कई चक्र गोलियां दागी गई। मृतकों को 10 से अधिक गोली मारी गई है। 


सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। परिजन का कहना है कि एक चर्चित अपराधी ने इन दोनों की हत्या की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।