ब्रेकिंग
दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦EOU का छापा: BJP नेता के ठिकानों से जमीन के 54 पेपर मिले, पटना से लेकर मुंबई तक अकूत संपत्ति...✦ननद ने गर्भवती भाभी की हत्या के लिए दी 3 लाख की सुपारी, रकम कम पड़ी तो गहने रखे गिरवी✦मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने दावे पर कायम, बोले- जो बोले थे वही होगा, हमारा ही उम्मीदवार जीतेगा

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

Bihar News: रोहतास के अकोढ़ीगोला में आयर कोठा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कार सवार शिक्षक अजय सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना क

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के अकोढ़ीगोला में आयर कोठा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कार सवार शिक्षक अजय सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक शिक्षक अजय सिंह अकोढीगोला के बराढी गांव के रहने वाले थे तथा वह डालमिया नगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी के शिक्षण के रूप में पदस्थापित थे। उनकी उम्र 51 वर्ष थी। बताया जाता है कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां गयाजी से अपनी कार से लौट रहे थे। 


इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई तथा सड़क किनारे एक बिजली के खंभा से टकरा गई। टक्कर के बाद शिक्षक अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रीना देवी तथा पुत्री 21 साल की खुशी कुमारी घायल हो गई। इस हादसे ककी सूचना बाद परिजन में हाहाकर मच गया है। 


पुलिस टीचर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। बता दें कि शिक्षक अजय सिंह गयाजी से अपने परिवार के साथ कार से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता