ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

वायरल गर्ल बनीं जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास DM धर्मेंद्र कुमार ने किया सम्मानित

ROHTAS: बॉलीवुड फिल्म 'नायक' की तर्ज पर वायरल गर्ल सलोनी को एक दिन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी यानि DEO बनाया गया। डीईओ बनने के बाद सलोनी ने शिक्षकों को समय पर स्कूल

वायरल गर्ल बनीं जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास DM धर्मेंद्र कुमार ने किया सम्मानित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: बॉलीवुड फिल्म 'नायक' की तर्ज पर वायरल गर्ल सलोनी को एक दिन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी यानि DEO बनाया गया। डीईओ बनने के बाद सलोनी ने शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही। इससे पहले सलोनी रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार के चेंबर में पहुंची। जहां नशा मुक्ति पर उसने कई गीतों को गाया। सलोनी ने गीतों को सुनने के बाद डीएम साहब ने भी उसकी तारिफ की। 


दरअसल रोहतास जिला के तिलौथू क्षेत्र के रहने वाली छात्रा सलोनी ने मध्य विद्यालय पतलूका में पढ़ती है। वायरल गर्ल सलोनी गरीब परिवार की है। शराब पीने से होने वाले नुकसान को गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास सलोनी ने किया। सलोनी का वीडियो वायरल होने के बाद वह चर्चा में आ गयी। 


संवाद कक्ष में सलोनी ने नशा मुक्ति पर गीत गाया। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे। कई पदाधिकारी और विभागीय कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित थे। सलोनी की गीतों को सुनने के बाद पूरा संवाद कक्ष तालियों की गूंज उठा। सभी ने वारयल गर्ल की खूब तारीफ की। रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने छात्रा सलोनी के नशा मुक्ति वाले गीत को सुनने के बाद उसे एक दिन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया। वहीं सलोनी और उनकी मां को सम्मानित किया गया। 


रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने और नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी सलोनी गीत के माध्यम से दे रही है। सलोनी की यह पहले काबिले तारीफ है। सलोनी के इस बेहतर प्रयास को देखते हुए डीएम ने उसे  सम्मानित किया उसे एक दिन के लिए डीईओ बनाया गया। इस मौके पर उनकी मां को भी सम्मानित किया गया। सलोनी बेहत गरीब परिवार से आती है इसलिए उसे जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश सीओ को दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता