ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : आमने-सामने बाइक में हुई भिडंत, दो की मौके पर मौत; दो की हालत नाजुक

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो।

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : आमने-सामने बाइक में हुई भिडंत, दो की मौके पर मौत; दो की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।


जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नासरीगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।


बताया जा रहा है कि, यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान हिमांशु कुमार राम, निवासी पहरवा, काराकाट थाना क्षेत्र और रौशन कहार, निवासी मोथा गांव की मौत हो गई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


वहीं, मोथा के भिखारी पासी और पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


इधर,हादसे के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल में रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क संकरी होने और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।