ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: भारी बारिश के बाद तुतला भवानी का दिखा रौद्र रूप, जिला प्रशासन ने बंद की एंट्री

Bihar News: तुतला भवानी वॉटरफॉल में भारी बारिश के बाद जलप्रवाह विकराल हो गया है. जिला प्रशासन ने पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दिया है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के तिलौथू स्थित कैमूर पहाड़ियों पर मूसलाधार बारिश के बाद तुतला भवानी वॉटरफॉल में पानी का बहाव विकराल रूप ले चुका है। झरना भयावह गति से पहाड़ी से नीचे गिर रहा है, जिससे खतरे की आशंका बढ़ गई है।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि अगले आदेश तक तुतला भवानी वॉटरफॉल सहित उन सभी जलप्रपातों पर पर्यटकों का आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जहा पानी का बहाव अनियंत्रित हो गया है।


बता दें कि बुधवार से ही जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसका प्रभाव तुतला भवानी वॉटरफॉल पर साफ़ देखा जा सकता है, जहां झरने का रौद्र रूप लोगों को डरा रहा है। पिछले साल भी यहां कई लोग झरने में फंस गए थे, जिससे इस बार प्रशासन और वन विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।


तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वॉटरफॉल ने कितना विकराल रूप धारण कर लिया है। इस समय यहां आना खतरों से खाली नहीं है, इसलिए प्रशासन ने इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं, स्थानीय मंदिर कमेटी के लोग भी सहयोग कर रहे हैं और पर्यटकों को वॉटरफॉल के पास जाने से रोक रहे हैं ताकि कोई अनहोनी न हो। वर्तमान में यहां पहुंचे पर्यटक भी स्थिति को देखते हुए वापस लौट रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता