ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ट्रक और कार की सीधी टक्कर में शिक्षिका की मौत, चार बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गयी है। इस हादसे में कार सवार शिक्षिका निधि सिंह की मौत हो गयी है जबकि उनके 4 बच्च

ट्रक और कार की सीधी टक्कर में शिक्षिका की मौत, चार बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गयी है। इस हादसे में कार सवार शिक्षिका निधि सिंह की मौत हो गयी है जबकि उनके 4 बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज जारी है।


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है जहां ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में कार सवार एक शिक्षिका निधि सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके 4 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। घायल तीन लड़की तथा एक लड़का को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 


मृतका निधि सिंह सासाराम के कंपनी सराय मोहल्ला के निवासी संतोष सिंह की पत्नी थी। तिलौथू प्रखंड में मध्य विद्यालय में वे पदस्थापित थीं। बताया जाता है कि जब वे सासाराम से तिलौथू की तरफ जा रही थी। तभी इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौथू की ओर मुड़ने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार में बैठी शिक्षिका को गंभीर चोटे आ गयी। 


उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही निधि सिंह की मौत हो गई। वही कार का ड्राइवर काशीनाथ विश्वकर्मा भी घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वही बच्चों और ड्राइवर का इलाज अस्पताल में जारी है।

टैग्स