ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar Police News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार जिलों में SI और ASI स्तर के 143 अधिकारियों का तबादला

Bihar Police News: शाहाबाद प्रक्षेत्र में 143 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चार जिलों के SI और ASI स्तर के अधिकारियों को नए जिलों में भेजा गया है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Police News: चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र में 143 पुलिस अधिकारियों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किया गया है। यह तबादले गृह जिले में पदस्थापित अवर निरीक्षक (SI) और सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों को लेकर किए गए हैं।


शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई रोहतास, भोजपुर, कैमूर और बक्सर जिलों के पुलिस अधिकारियों पर लागू की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए जिलों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


भोजपुर में 66 अधिकारी, रोहतास में 32 अधिकारी, बक्सर में 25 अधिकारी और कैमूर के 20 अधिकारियों का तबादला किया गया है। डीआईजी ने बताया कि संबंधित जिलों के एसपी से गृह जिले में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों की सूची प्राप्त होने के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता